Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे।

06 May 2025

पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे।

खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की जानकारी थी तो पुख्ता सुरक्षा इंतजाम पहले से क्यों नहीं किए गये। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर सौदा प्रस्तावित था। पर एक खुफिया रिपोर्ट के चलते उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे के संकेत मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद क्यों नहीं की गई, पर्यटकों को अधिक सावधान किया जाना चाहिए था और सब तरफ सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए थी। पुख्ता सूचना के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते ही इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और निर्दोष लोग आतंकियों का निशाना बने।

कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं सहित राज्य के पदाधिकारी, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News